थाने आकर महिला बोली- तीन लोग पति को जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गए

थाने आकर महिला बोली- तीन लोग पति को जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गए

इटारसी, राहुल अग्रवाल| नागपुर कला में 16 नंबर पुलिया के पास रहने वाली एक महिला ने अपने पति के साथ मारपीट और अपहरण होने की रिपोर्ट पथरौटा थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति के अपहरण और मारपीट करने के आरोप में होशंगाबाद के 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पथरौटा थाने पहुंचकर फरियादी महिला 26 वर्षीय दुलारी और दीपा अहिरवार ने बताया कि बुधवार की सुबह 10:30 बजे नया खेड़ा पथरौटा से उसके पति प्रीतम अहिरवार के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया गया। प्रीतम होशंगाबाद में छोटी पहाड़िया के पास रहता है।

उसे आरोपी बाइक पर जबरन बैठा कर ले गए। महिला के बयान पर पुलिस ने लक्खा उर्फ आशीष गोस्वामी, बिट्टू उर्फ योगेश गोस्वामी और राकेश गोस्वामी के खिलाफ मारपीट और अपहरण का केस दर्ज किया है।मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। महिला के मुताबिक पैसे के लेनदेन पर कई दिनों से धमकी दे रहे थे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews