
Narmadapuram News : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची चोटी पचमढ़ी स्थित धूपगढ़ में जिला प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों के लिए योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल और छात्रावासों के बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

लोगों को किया प्रेरित
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एस. रावत ने बताया कि योग दिवस जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखण्ड/नगरीय निकाय के मुख्यालय एवं ग्राम पंचायतों के साथ-साथ सभी पर्यटक स्थलों पर आयोजित किया गया है। इसी क्रम में पचमढ़ी के धूपगढ़ शिखर पर योग दिवस में प्रशिक्षकों द्वारा योगासन, व्यायाम एवं प्राणायाम कराए गए। जिससे नागरिक स्वास्थ लाभ एवं उनके जीवन स्तर में गुणात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित हो सके।

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिपरिया संतोष तिवारी, तहसीलदार पूनम साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी आर.पी. नायक, पिपरिया सहित विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
[dgv_vimeo_video id=”838192665″]
[dgv_vimeo_video id=”838192755″]
नर्मदापुरम से राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

