इंदौर: अब सोमवार को खुलेगा दवा बाजार, मेडिकल स्टोर रहेंगे चालू

इंदौर: अब सोमवार को खुलेगा दवा बाजार, मेडिकल स्टोर रहेंगे चालू

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

कोरोना कहर के बीच प्रदेश के सबसे बड़े दवा बाजार में कल रविवार को अवकाश रहेगा। वही अब दवा बाजार सोमवार को शासन के नियमानुसार सुबह 8 बजे से 1 बजे तक खुलेगा। इंदौर में दवाओं का सबसे बड़ा थोक बाजार ना सिर्फ इंदौर बल्कि प्रदेश के अन्य शहरों में दवाइयों की आपूर्ति करता है।

इंदौर कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया की दवा बाजार कल रविवार को बंद रहेगा। 30 मार्च सोमवार को प्रातः 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक खुला रहेगा, जिससे की खेरची व्यापारी जरूरी दवाईयां आम जनता को उपलब्ध करा सके। बाकलीवाल ने बताया की दवा बाजार के व्यापारिगण इस विकट परिस्थितियों में भी अपनी जान जोखिम में डालकर अपना बखूबी कर्तव्य निभा रहे हैं। उनके इस साहस के लिये में उनको ह्रदय से धन्यवाद देता हूँ जो हमेशा देश-प्रदेश व शहर की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते है।

बाकलीवाल ने कहा की मैं सभी खेरची व्यापारियों से भी आग्रह करुंगा है की वे दवा बाजार में दवाईयां खरीदते समय अपना पूरा सहयोग प्रदान करें,ताकी हम प्रशासन के सभी नियमों का पालन कर सके,जिससे की आप और हम दोनों भी सुरक्षित रह सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews