ईद पर्व का मौका और घर से 15 बकरियां चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज तलाश रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी का दावा कर रही है।
15 goats stolen in Indore

15 goats stolen in Indore

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में चोरी का एक मामला सामने आया है। जहां अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति के घर के पीछे बने बाड़े से 15 बकरियां चुराकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी की मदद लें रही है।

रात को हुई बारिश, सुबह बाड़े से बकरियाँ गायब 

बकरी चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने बताया की घटना 19 और 20 मार्च की दरमियानी रात शहर में हुई बारिश के दौरान की है। फरियादी ने बाड़े में देखा तो उसकी बकरिया बाड़े में मौजूद थी लेकिन अगली सुबह बाड़े से 15 बकरिया गायब थी फरियादी ने आस-पास बकरियों को तलाशा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। जिस पर फरियादी ने थाने पहुंचकर हुई लसुड़िया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

मामला दर्ज 

पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, पुलिस को आशंका है कि ईद पर्व के चलते किसी अज्ञात आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और बकरियों को चुरा लिया, पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज तलाश रही है। फिलहाल बकरी चोरी होने से फरियादी बेहद दुखी है, उसका कहना है कि वह अपने और परिवार का पालन पोषण इन्ही बकरियों के माध्यम से करता था। फिलहाल पुलिस बकरियों की तलाश कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews