Indore News: 40 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Rajasthan News

Indore News : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

मृतक के भाई ने लगाए ये आरोप

मृतक ने अपनी पहली पत्नी से लव मैरिज की थी लेकिन दोनों में अनबन होने के बाद राजा ने उसे तलाक दे दिया और दूसरी महिला के साथ बगैर शादी किए पिछले तीन सालों से उसके साथ रह रहा था लेकिन धीरे-धीरे युवती द्वारा राजा पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था और युवती उससे रुपयों की मांग भी करने लगी थी, जिससे परेशान होकर राजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली- गोलू ठाकुर, मृतक का भाई

[dgv_vimeo_video id=”827945971″]

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान के बाद मर्ग कायम कर लिया गया है। फिलहाल, परिवार द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”827946186″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews