इंदौर में नीट की तैयारी करने वाले छात्र ने सुसाइड नोट लिख कर की खुदकुशी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

indore news

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर समाने आई है। जहां भंवरकुआं इलाके में नीट की तैयारी करने वाली छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र ने सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा है। वही परिजनों ने के बयानों के आधार पर भंवरकुआं थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सुसाइड नोट की जब्त कर मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है।

शिवपुरी जिले का रहने वाला है छात्र

खुदकुशी करने वाले छात्र ने सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। बता दें मृतक छात्र का नाम अनिकेत है, जोकि शिवपुरी जिले का रहने वाला है। लेकिन पिछले काफी दिनों से भंवरकुवा इलाके में एक मकान किराए पर लेकर वहां रह रहा था। जिसने सुसाइड कर लिया। फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस प्रारंभिक तौर पर परिजनों के बयानों के आधार पर ही जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”910886131″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews