Indore News : पिछले कुछ समय से विद्यार्थी परिषद के संज्ञान में आया था कि इंदौर वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय द्वारा फीस में 10,000 की अतिरिक्त वृद्धि की गई है जो की विद्यार्थियों पर अतिरिक्त भार है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र नेता और मालवा प्रांत निजी विश्वविद्यालय संयोजक देवेंद्र यादव ने बताया कि इस प्रकार की फीस बढ़ोतरी के चलते ऐसे कई विद्यार्थी है जो आर्थिक रूप से सक्षम न होने के कारण अध्यन करने में असमर्थ है।
क्या है मामला
बढती फीस को लेकर विद्यार्थी परिषद द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की गई है कि इस बैच के विद्यार्थियों को एड्मिशन के समय जो फीस सरंचना के आधार पर प्रवेश दिए गए थे उसी अनुसार फीस ली जाए। अन्यथा भविष्य में छात्र हितों में एबीवीपी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना था कि फीस बढ़ोतरी के आदेश मध्यप्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन द्वारा बढ़ाए गए है परंतु विद्यार्थी परिषद की मांग पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एम पी पी यू आर सी फीस कम करने को लेकर आवेदन किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मोजूद रहे और कॉलेज प्रबंधन को बढ़ती फीस को लेकर लिखित ज्ञापन दिया गया और छात्रहित में निर्णय लेने की बात कही गई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
