
Indore News : इंदौर के एक शातिर बदमाश ने अपने गोवा जाने के शौक को पूरा करने के लिए ना सिर्फ एक वृद्ध महिला की चेन लूट ली, बल्कि लूट के लिए दो अलग-अलग जगहों से गाड़ियां भी चोरी की, जिससे पुलिस की तलाश भटक सके, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है, जहां 21 फरवरी को वृद्ध महिला ललित जैन अपने किसी काम से घर से बाहर निकली थी, तभी अचानक पीछे से आए एक बदमाश ने ललिता के गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गया। इस मामले में पुलिस में आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की, जिसमे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरबाज उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया।
जिसमे बाद मुन्ना ने बताया कि उसे गोवा घूमने की बड़ी इच्छा थी लेकिन पैसे ना होने के चलते उसने चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था, और उसने चेन लूटने के लिए पहले एक बाइक चोरी की, जिसके बाद पंडरीनाथ इलाके में बाइक को खड़ी कर वहां से एक स्कूटी चोरी कर भाग खड़ा हुआ था।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”915951300″]
