5 मार्च को इंदौर से रवाना होगी भारत गौरव पर्यटन ट्रेन, जानें किराया

5 मार्च को इंदौर से रवाना होगी भारत गौरव पर्यटन ट्रेन, जानें किराया

Indore News : दक्षिण भारत यात्रा के लिए इंदौर से आगामी 5 मार्च को भारत गौरव पर्यटन ट्रेन रवाना होगी। बता दें कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। दरअसल, भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों की टूर करवाती है। इसी कड़ी में एक बार फिर IRCTC धमाकेदार टूर पैकेज लेकर आया है। आप बिल्कुल लो बजट में साउथ इंडिया की यात्रा का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

irctc

मिलेगी ये सुविधा

  • टूर पैकेज का नाम – दक्षिण दर्शन यात्रा
  • अवधि – 10 रात, 11 दिन
  • यात्रा शुरू – इंदौर
  • डेस्टिनेशन – मल्लिकार्जुन, तिरुपति, रामेश्वरम और कन्याकुमारी
  • व्यवस्था – सभी शहरों में यात्रियों के लिए होटल और परिवहन की भी व्यवस्था
  • खाने की सुविधा – पैसेंजर्स को तीन टाइम का खाना दिया जाएगा, जिसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा

जानें किराया

  • इकोनॉमी कैटेगरी (स्लीपर): 19,010 रुपये प्रति व्यक्ति
  • स्टैंडर्ड कैटेगरी (थर्ड एसी): 30,800 रुपये प्रति व्यक्ति
  • कंफर्ट कैटेगरी (सेकेंड एसी): 40,550 रुपये प्रति व्यक्ति

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

  • इंदौर
  • देवास
  • उज्जैन
  • शाजापुर
  • भोपाल
  • इटारसी
  • होशंगाबाद
  • जबलपुर

इन जगहों पर कराया जाएगा टूर

  1. मदुरै- मीनाक्षी मंदिर
  2. रामेश्वरम- रामनाथस्वामी मंदिर
  3. मल्लिकार्जुन- मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर
  4. तिरुपति- तिरुपति बालाजी मंदिर और पद्मावती मंदिर
  5. कन्याकुमारी- विवेकानंद रॉक मेमोरियल, गांधी मंडपम, कन्याकुमारी मंदिर

ऐसे करें बुकिंग

  • IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर लॉग इन करें।
  • अब यात्रा का विवरण दर्ज करें। जिनमें यात्रा की तारीख, गंतव्य, प्रस्थान स्थान और यात्री की संख्या शामिल है।
  • फिर अपने चयनित भुगतान प्रक्रिया को पूरा करें।
  • जिसके बाद टिकट को डाउनलोड कर लें या प्रिंट कर लें।

इसके अलावा, आप स्टेशन काउंटर पर जाकर भी टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्टेशन मास्टर से इस बारे में संपर्क कर टिकट बुक करवा सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews