इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में नशे के लिए मंदिरों से एंटिक समान चुराने वाली महिला चोर गिरफ्तार

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ क्राइम ब्रांच पुलिस ने पांच अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 अवेध पिस्टल 5 जिंदा कारतूस और एक इनोवा कार बरामद की।

यह है पूरा मामला

इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं और वह धामनोद से अवैध तरीके से हथियार लेकर जालंधर पंजाब जा रहे हैं इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एक इनोवा कार को तेजाजी नगर चौराहे के पास रोका और जब कार की तलाशी ली तो उसमें 12 अवैध फायर आर्म्स, पांच जिंदा कारतूस मिले जिसे पुलिस के जब किया वही इस पूरे मामले में पुलिस ने गुरमेल, जगसीर, प्रिंस, अजय और विपिन को गिरफ्तार किया है वहीं पकड़े गए आरोपियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से धामनोद के पास रहने वाले सिकलीगरों से सोशल मिडिया से हथियार खरीदने को लेकर संपर्क किया था और उन्हीं हथियारों को खरीद कर वह जालंधर पंजाब जा रहे थे लेकिन पूरे मामले की सूचना इंदौर क्राइम ब्रांच को लग गई और आरोपियों को अवैध पिस्टल और देसी कट्टों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

[dgv_vimeo_video id=”888010942″]

पकड़े गए आरोपियों के बारे में पुलिस पंजाब पुलिस से भी जानकारी जुटाने में जुटी हुई है तो वही पकड़े गए आरोपियों की इंदौर क्राइम ब्रांच पंजाब पुलिस से भी जानकारी जुटाने में जुटी हुई है। आरोपियों ने इंदौर क्राइम ब्रांच को इस बारे में जानकारी दी है कि उनकी पंजाब के जालंधर के कई लोगों से दुश्मनी है और आपसी रंजिश में उन पर हमला हो सकता है जिसके चलते वह अवैध तरीके से हथियार खरीद कर लेकर जा रहे थे लेकिन उसके बाद भी पुलिस आरोपियों के विभिन्न पंजाब के प्रतिबंधित संगठनों सहित अलग-अलग तरह से जानकारी जुटाने में जुटी हुई है और जल्द ही पुलिस को ऐसा अनुमान है कि कुछ पुख्ता सबूत आरोपियों के बारे में हाथ लगा सकते हैं। लेकिन प्रारंभिक तौर पर पुलिस को किसी भी संगठन से जुड़े होने की जानकारी पुलिस को हाथ नहीं लगी है जिसके चलते पुलिस आरोपियों के बारे में पंजाब पुलिस से भी संपर्क कर रही है और उनसे भी जानकारी जुटा जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”888009146″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews