
Indore Crime News : इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों के 5 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 7 दोपहिया वाहन जब्त किया गया है। जिसकी बाजार में कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल, सभी से कड़ाई से पुछताछ की जा रही है।
डीसीपी ने दी ये जानकारी
इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी शहर से वाहनों को चुराते थे। जिसके बाद उसे आसपास के छोटे गांव में ओने-पौने दामों पर बेच दिया करते थे। जिसमें पकड़े गए आरोपियों में खरीदार भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने आरोपी बनाया है। आगे उन्होंने कहा कि अपनी जरूरतों को पूरा करने और शराब या अन्य नशा करने के लिए आरोपी वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
[dgv_vimeo_video id=”852286191″]
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरों ने इंदौर के विजयनगर खजराना परदेशीपुरा भवंरकुआ एमआईजी एरोड्रम क्षेत्र से चुराना कबूल किया है। बता दें कि इनपर पहले से ही कई थानों में आपराधिक रिकार्ड दर्ज है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

