अज्ञात नंबरों से भाजपा पार्षद और एमआईसी सदस्य को मिल रही है जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

indore

Indore News : बीजेपी के पार्षद और एमआईसी मेम्बर को अज्ञात नंबरों से अनजान व्यक्तियों द्वारा धमकी दी जा रही है बता दें कि ये वही बीजेपी पार्षद है जिन्होंने कुछ समय पहले सरकारी राशन को राशन माफियाओं से मुक्त कराया था यानी कार्रवाई करवाते हुए गरीबों का राशन माफियाओं से आज़ाद कराने में मदद की थी अनजान आने वाले फोन कॉल्स से परेशान पार्षद ने इस मामले में शिकायत थाना संयोगितागंज में की है जिसकी जाँच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

दरसअल, वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद और एमआईसी मेम्बर मनीष शर्मा द्वारा पिछले दिनों राशन माफियाओं पर कई सौ किलो राशन जब्ती की कार्रवाई की थी जिससे नाराज होकर राशन माफियाओं द्वारा अज्ञात नम्बर से लगातार पार्षद को जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिसकी शिकायत पार्षद द्वारा संयोगितागंज थाने में कई गई है जहाँ पुलिस द्वारा फोन नम्बर की जांच करने के बाद धमकी देने वालो पर कार्यवाही की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”898118077″]

फरियादी द्वारा संयोगितागंज थाने में लिखित शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है और शिकायतकर्ता ने जिन नंबरों से फोन आ रहे थे उसकी लिस्ट भी थाना प्रभारी को सौंप दी गई है पुलिस की जांच के बाद ही पूरी तरह स्थिति स्पष्ट होगी फोन करने वाला कौन है और उनकी नियत क्या है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”898118223″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews