धर्म और संगठन विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी, पंकज पुनिया पर मामला दर्ज

धर्म और संगठन विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी, पंकज पुनिया पर मामला दर्ज

इंदौर/आकाश धोलपुरे

हरियाणा के कांग्रेस नेता पंकज पूनिया हमेशा अपनी सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर चर्चाओं में रहते है और ये ही वजह है कि एक बार फिर वो चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, पंकज पुनिया ने इस बार समुदाय विशेष और संगठन विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर कर डाली जिसके बाद उन पर इंदौर सहित यूपी के लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जहाँ यूपी में एक अधिकारी ने पुनिया की टिप्पणी के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है वही मध्यप्रदेश के इंदौर में भी पुनिया का विरोध किया जा रहा है। इंदौर में तो धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में एक अधिवक्ता ने भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

राज्यवर्धन गावड़े ने बताया कि ट्वीट को पढ़ने के बाद ही उन्होंने सायबर सेल में शिकायती आवेदन दे दिया था जिसके बाद आज पुनिया मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट मामले में अलग अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। बता दें कि पुनिया द्वारा की गई टिप्पणी पर 3 लाख से अधिक लोगो ने रोष जाहिर किया है। दरअसल, कांग्रेस नेता पंकज पुनिया हमेशा इसी तरह से विवादों में बने रहते है और ये ही वजह है कि वो लगातार अपनी टिप्पणियों को लेकर चर्चा में बने रहते है लेकिन इस बार उन्होंने धर्म और संगठन विशेष पर आपत्तिजनक सवाल उठाये है जो उन्हें सवालोंं के घेरे में खड़े कर रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews