Coronavirus In Indore: प्रेमचंद गुड्डू को हुआ कोरोना, बॉम्बे अस्पताल में भर्ती

premchand guddu

इंदौर।
एमपी में कोरोना का कहर तेजी से बरप रहा है, आए दिन आमआदमी से राजनेता इसकी चपेट में आ रहे है। अब हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए प्रेमचंद गुड्डू कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। गुड्डू को इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

गुड्‌डू सांवेर उपचुनाव को लेकर सक्रिय थे। वे क्षेत्र में लगातार घूम-घूम कर लोगों ने मिल रहे थे। संभवत: इसी दौरान वे इसकी चपेट में आए।  वे शुगर पेशेंट हैं। उनकी हालत ठीक है। उनके संक्रमित पाए जाने पर परिवार और उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हालत नियंत्रण में है।संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप मच गया है। बता दे कि गु्डूड साँवेर उपचुनाव में कांग्रेस के भावी उम्मीदवार है ।

बता दे कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 837 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) केस सामने आये हैं| वहीं एक दिन में कोरोना से 15 मौते हुई हैं। इन्हे मिलाकर राज्य में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 22600 हो गई है। संक्रमितों का यह आंकड़ा बताता है कि आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो जायेगी। वही  पिछले 24 घंटों में ही प्रदेश में कोरोना से 15 मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद प्रदेश में मरने वालों की कुल संख्या 721 हो गई है।  मध्यप्रदेश में अब 6568 एक्टिव केस हैं, जो अपना इलाज करा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews