Indore News: केमिकल एक्सपोर्ट धोखाधड़ी मामले में हुआ खुलासा, डीसीपी ने दी जानकारी

अमेजन में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार, 80 लोगों को ठगा, कंपनी का फर्जी ज्वाईनिंग लेटर भी खुद करता था तैयार

Indore News : इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पिछले दिनों एक धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था जो फर्जी शेल कंपनी बनाकर केमिकल एक्सपोर्ट करने के नाम पर इस वारदात को अंजाम देता था। पुलिस की पूछताछ में अब तक यह बात सामने आई है कि आरोपी मोहित जैन 42 शेल कंपनियां बना कर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दे चुका है।

गुजरात की कंपनी ने की थी शिकायत

पिछले दिनों गुजरात की कंपनी द्वारा क्राइम ब्रांच को शिकायत कराई गई थी कि मोहित जैन नामक आरोपी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पूरे मामले में आज जीएसटी टीम भी पहुंची थी, उन्हें भी इस बारे में जानकारी दी गई है। आरोपी का एक साथी दुबई में रहता है वह इसका सहयोग कर रहा था। साथ ही, कैश के माध्यम से आरोपी को रुपए पहुंचा रहा था।

डीसीपी ने दी ये जानकारी

आरोपी शेल कंपनियों के माध्यम से करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन करते थे और एक्सपोर्ट दिखाते थे। सरकार द्वारा जो इंसेंटिव किया जाता है उसे यह प्राप्त करते थे। फिलहाल, इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है- निमिष अग्रवाल, डीसीपी, क्राइम ब्रांच

[dgv_vimeo_video id=”822922174″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews