इंदौर में चेन स्नेचर की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कुल पांच सोने की चेन एक दो पहिया वाहन भी बरामद किया है। पुलिस अब सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातो के बारे में पूछताछ करेगी।
Indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एरोड्रम थाना ने एक कार्रवाई करते हुए वृद्ध महिला से सोने की चेन झपटने वाले लुटेरों का पर्दाफाश करते हुए लूटी गई चेन जप्त की है। पुलिस ने माल खरीदने वाले सुनार को भी आरोपी बनाया है।

इंदौर जोन वन के डीसीपी ने मीडिया को जनाकारी देते हुए कहा कि शहर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग के पर्दाफाश कर तीन चेन लूटने वाले एक माल खरीदने वाले आरोपियों को एरोड्रम थाना पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। जिसमें दो एरोड्रम थाना क्षेत्र व एक तिलक नगर थाना क्षेत्र के वारदात का खुलासा पुलिस ने किया हैं।

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

आगे बताया कि पुलिस ने इस पूरे मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें तीन मुख्य बदमाशों द्वारा सिलसिलेवार तरीके से चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया जाता था। पकड़े गए तीन मुख्य बदमाशों में मुख्य रूप से हिमांशु महिवाल निवासी शाजापुर है जिसके विरुद्ध लूट के चार अपराध पूर्व के दर्ज़ है वही दूसरा आरोपी पीयूष जैन निवासी कालानी नगर इन्दौर औरतीसरा राहुल राणावत निवासी शाजापुर है इन दोनों पर भी लूट सहित अन्य मामले पूर्व मे भी दर्ज़ है वही पुलिस ने इस पूरे मामले मे एक सुनार अंकुर सोनी को भी आरोपी बनाया है जो इन बदमाशों से लूटा गया माल खरीदता था। पूरे मामले में पुलिस ने कुल पांच सोने की चेन एक दो पहिया वाहन भी बरामद किया है। पुलिस अब सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातो के बारे में पूछताछ करेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1036303679″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews