3 फरवरी को इंदौर से अयोध्या रवाना होगी आस्था, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

अहमदाबाद-दानापुर-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव

Indore News : अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के पूर्व विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने और श्री राम जी के दर्शन के लिए देशभर से लोग अयोध्या जाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए भारतीय रेलवे विभाग द्वारा अलग-अलग शहरों से 5 ट्रेनें फरवरी माह में चलाई जा रही है। इसी कड़ी में इंदौरवासियों को भी इसका लाभ मिलने वाला है।

रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

बता दें कि आगामी 3 फरवरी को इंदौर से अयोध्या के लिए आस्था एक्सप्रेस रवाना होगी। इस ट्रेन का सिंगल राउंड होगा, जिसमें यह इंदौर से अयोध्या जाएगी तथा दूसरे दिन अयोध्या से वापस इंदौर लौटेगी। इसके अलावा, गुजरात के भावनगर, राजकोट, अहमदाबाद और सूरत से भी आस्था एक्सप्रेस अयोध्या जाएगी।

शहर में लगेगी राम मंदिर की प्रतिकृति

इंदौर में स्क्रैप से अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की गई है। इसको देखने प्रदर्शन के लिए रखा गया है, जबकि शहर के विभिन्न मॉल और बाजारों में भी श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति लगाई जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews