इंदौर: पति के ऑफिस चले जाने से नाराज महिला ने लगाई फांसी, मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप

mp news

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगा लेने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के ऑफिस चले जाने से नाराज थी। पति के ऑफिस जाने के थोड़ी देर बाद उसने फांसी लगा ली।

घटना इंदौर के लसूड़िया इलाके की है। यहां पर सुबह ऑफिस जाते वक्त गाड़ी स्टार्ट ना होने पर पत्नी ने पति को ऑफिस जाने से मना किया था। पत्नी की बात को टालते हुए पति पैदल ही ऑफिस चला गया। पहुंचने के बाद उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात भी की, लेकिन जब कुछ समय बाद उसने पत्नी को फोन लगाया तो काफी देर तक महिला ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद व्यक्ति ने अपनी मां को फोन लगाकर पत्नी को देखने को कहा। मां जब कमरे में पहुंची तो देखा कि रानी फंदे से लटकी हुई थी।

Must Read- उज्जैन: रिश्तेदार ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पति गौरव चौहान और सास राधा, रानी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति और जेठ के साथ मारपीट भी की है। पति का कहना है कि मैंने रानी से मैसेज और फोन पर बात की थी सब कुछ ठीक था, पता नहीं उसने आत्महत्या क्यों कर ली।

गौरव चौहान और रानी की शादी 10 महीने पहले ही हुई है। महिला चाचौड़ा की रहने वाली है। इंदौर में रहने वाले मायके पक्ष के लोग एमवाय अस्पताल पहुंचे और उन्होंने गौरव सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews