Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नशे का कारोबार तेजी से अपने पैर पसार रहा है। शहरी क्षेत्र में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती थी, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र से भी ऐसी खबरों ने तहलका मचा रखा है। पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई भी की जाती है। इसके बावजूद, तस्करों का हौसला बुलंद होता नजर आ रहा है। इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम ने गांजा सप्लाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, इंदौर कमिश्नरेट में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ के खरीदने बेचने ओर सेवन करने वालो के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
मुखबिर से मिली सूचना
बता दें कि क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसपर त्वरिता कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर तलाशी अभियान चलाई गई। इस दौरान बाइक सवार युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 6 किलो 214 ग्राम गांजा जब्त किया गया। इसके अलावा, 2 मोबाइल के साथ ही बाइक बरामद कर लिया गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।
एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने शहर के कई इलाकों में आरोपी द्वारा गांजा सप्लाई करने की जानकारी सामने आई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को यह जानकारी दे दी है कि वह गांजा कहां से लाया है और किसके पास सप्लाई करने जा रहा था।
[dgv_vimeo_video id=”1030670777″]
इंदौर, शकील अंसारी
