इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, 42 ग्राम हेरोइन जब्त

arrest

Indore News : 4 लाख की अवैध हेरोइन इंदौर लाकर तस्करी करने वाले दो आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में हैं। जिसके पास से 42 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गई है। अवैध तस्करी करने वालों पर टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसमें आए दिन पुलिस को सफलता भी मिल रही है।

डीसीपी ने दी जानकारी

डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक, राजस्थान से लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर इंदौर के अलग-अलग इलाकों में बेचा जा रहे थे। जिसमें कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो कि हीरानगर के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, आरोपी पर पुराने अपराधों की भी जांच की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”862658062″]

पुलिस ने मामला किया दर्ज

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि राजस्थान से इंदौर लाकर हेरोइन बेचा जा रहा है। जिसपर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। जिन्हें देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया लेकिन वो असफल रहे। फिलहाल, दोनों पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews