
सांकेतिक तस्वीर
इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से 516 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही, उसके पास से 48 हजार 500 रुपये नगद और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला है। जिसका उपयोग नशे की पुड़िया तैयार करने में किया जाता था।
दरअसल, मामला द्वारकापुरी क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने महिला सीमा नाथ को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया है। जिसकी उम्र लगभग 32 साल है। फिलहाल, उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
दिया झांसा
अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई तीन अलग-अलग टीमों और महिला पुलिसकर्मियों की मदद से की गई। छापेमारी के दौरान आरोपी के परिवार के लोगों ने विरोध किया और पुलिस से झड़प तक हो गई, जिसके बाद अतिरिक्त बल मौके पर बुलाना पड़ा। बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर नोट गिनने के लिए मशीन भी मंगवाई गई।
मामला दर्ज
पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में महिला ने कबूल किया है कि वह लंबे समय से इंदौर में ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रही थी। इस काम में उसका साथी रवि काला भी शामिल था, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सीमा नाथ खुद भी नशे की आदी है और उसके खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले पहले से लंबित हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”1112852465″]
[dgv_vimeo_video id=”1112853208″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

