Indore: डॉक्टर की नाराजगी, कहा- मिलनी चाहिए स्वास्थ्य टीम को प्राथमिकता

Indore: डॉक्टर की नाराजगी, कहा- मिलनी चाहिए स्वास्थ्य टीम को प्राथमिकता

इंदौर।

मध्यप्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में तेजी से कोरोना वायरस के संक्रमण फैल रहे हैं। जहां संक्रमितों से सेवा में दिन रात लगे डॉक्टर्स, नर्सेज एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। इसी बीच इंदौर में 2 डॉक्टरों की इस संक्रमण में आने से मौत भी हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद बीमार डॉक्टरों के सैंपलों की जांच में हो रही देरी के बीच इंदौर के एक डॉक्टर ने नाराजगी जाहिर की है।

दरअसल शनिवार को इंदौर के डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। देश में इंदौर के डॉक्टर योगेश शाह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि हम लोग तत्परता से दिन रात संक्रमतों के इलाज में लगे रहते हैं। जहां डॉक्टरों पर भी संक्रमण का खतरा तेजी से फैल रहा है। ऐसे में हमारी जांच की रिपोर्ट में लगातार देरी हो रही है। इंदौर के विशेष अस्पताल मैं कार्यरत डॉ योगेश में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए। जिसके बाद 8 मार्च को उनके सैंपल लिए गए थे। माना जाता है कि सैंपल जांच का काम 3 दिन में पूरा हो जाता है किंतु डॉक्टर की रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। जैसे नाराज डॉक्टर ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि करुणा योद्धाओं के साथ ही व्यवहार किया जाएगा तो फिर कौन अपनी जान जोखिम में डालकर काम करेगा।

डॉक्टर योगेश शाह ने कहा है कि कम से कम कोरोना का इलाज कर रहे टीम को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और उनकी रिपोर्ट जल्दी मिलनी चाहिए। हालांकि इसके तुरंत बाद इंदौर डॉक्टर ने एक और वीडियो में कहा कि हम सभी तत्परता से मरीजों के इलाज में लगे हुए हैं। यह हमारा कर्तव्य है और हम उसका निर्वहन करते रहेंगे। बता दें कि इससे पहले इंदौर के 2 डॉक्टर इस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। वही इंदौर के कई स्वास्थ्य कर्मी भी इस वायरस के संक्रमण में आ गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews