इंदौर में महिलाओं का नशे के खिलाफ बड़ा संकल्प, वॉकाथॉन में हजारों कदमों ने दिया जागरूकता का संदेश

इंदौर में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत आयोजित महिला वॉकाथॉन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस कमिश्नर और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इंदौर में महिलाओं का नशे के खिलाफ बड़ा संकल्प, वॉकाथॉन में हजारों कदमों ने दिया जागरूकता का संदेश

इंदौर में शनिवार को नशे के खिलाफ जनजागरूकता का अनोखा नजारा देखने को मिला। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आयोजित महिला वॉकाथॉन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने जागरूकता से जुड़े संदेशों के साथ लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। पूरे आयोजन में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

इस वॉकाथॉन का आयोजन प्रदेशभर में चल रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और समाज में नशे के खिलाफ सामूहिक भागीदारी की जरूरत पर जोर दिया।

इंदौर में महिलाओं का नशे के खिलाफ बड़ा संकल्प, वॉकाथॉन में हजारों कदमों ने दिया जागरूकता का संदेश

‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का उद्देश्य क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में अलग-अलग तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें वॉकाथॉन, रैली, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ सभाएं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

इंदौर में महिलाओं का नशे के खिलाफ बड़ा संकल्प, वॉकाथॉन में हजारों कदमों ने दिया जागरूकता का संदेश

महिलाओं का नशे के खिलाफ बड़ा संकल्प

इंदौर में आयोजित महिला वॉकाथॉन भी इसी कड़ी का हिस्सा रही। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने संदेश दिया कि नशे की रोकथाम केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थानों की भी अहम भूमिका होती है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा कि अभियान का मकसद समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है, ताकि लोग नशे के दुष्परिणामों को समझें और खुद भी इससे दूर रहें, साथ ही दूसरों को भी जागरूक करें।

बाइट – पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews