
इंदौर, आकाश धोलपुरे। 24 और 25 नवंबर की दरमियानी रात इंदौर (Indore News) के बाणगंगा थाना क्षेत्र में खड़े एक ऑटो में आग (Fire In Auto) लगाने की वारदात सामने आई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस आग लगाने वाले नकाबपोश युवक की तलाश कर रही है।
दरअसल, सीसीटीवी फुटेज से साफ दिखाई दे रहा है कि अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने घर के सामने खड़े एक ऑटो की ड्राइवर सीट में आग लगा दी। बदमाश ऑटो के सामने वाले क्षेत्र से आगे आया और उसने जेब से ज्वलनशील पदार्थ निकाला और फिर ऑटो में उसमें आग लगा दी।
ये भी पढ़ें – Kaal Bhairav Ashtami : भैरव अष्टमी आज, जरूर खिलाएं कुत्ते को मीठी रोटी, इन उपायों से दूर होंगे सारे संकट
घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम नरवल की है जहां से ऑटो में आग लगाने वाले सीसीटीवी फुटेज सामने आये है। पुलिस अब अज्ञात बदमाश तलाश करने में जुट गई है।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी गिरावट, सोने के दाम बढ़े, जानिए ताजा कीमत
ऑटो में आगजनी मामले में जांच अधिकारी स्वराज डाबी ने बताया कि बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम नरवल में एक ऑटो में 24 नवंबर की देर रात नकाब पहने एक बदमाश ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर उसमे आग लगा दी। फरियादी ऑटो चालक का नाम राहुल कुशवाह बताया जा रहा है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके से सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए है। जिसके आधार पर पुलिस नकाबपोश बदमाश को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”650522721″]
[dgv_vimeo_video id=”650522809″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

