Indore News: दिनदहाड़े नाबालिग को किडनैप करने की हुई कोशिश, आरोपी को तलाश रही पुलिस

Indore News: दिनदहाड़े नाबालिग को किडनैप करने की हुई कोशिश, आरोपी को तलाश रही पुलिस

Indore Crime News: इंदौर शहर में इन दिनों अपराधों का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आए दिन यहां युवक-युवतियों के हंगामे की खबर सामने आ रही है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो चौंका देने वाली है। शहर के व्यस्ततम विजय नगर इलाके में दिनदहाड़े 11 साल की बच्ची का अपहरण किए जाने की कोशिश की गई। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक 11 वर्षीय बालिका हर रोज की तरह घर से स्कूल जाने के लिए पैदल निकली थी। तभी रेडिसन होटल के पास एक व्यक्ति ने उसे खींचकर ऑटो में बैठा लिया। विरोध करने पर ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति ने उसे धमकाया। इसके बाद बच्ची को खींचने वाला युवक विजय नगर पर उतरकर एक गुमटी की तरफ गया तो मौका पाकर बच्ची ऑटो से उतरकर भाग निकली।

भागती हुई बच्ची पास ही स्थित कालका मंदिर पर पहुंची और सारी घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी को दी। आरोपी बच्ची का पीछा करते हुए मंदिर तक भी गया लेकिन लोगों को देखकर वहां से भाग निकला। इसके बाद पुजारी ने बच्ची के परिजनों को सूचित किया। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बच्ची का कहना है कि उसने दोनों आरोपियों को पहले कभी भी नहीं देखा है। आरोपी के हुलिए के बारे में भी बच्ची ने जानकारी दी है। बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की छानबीन कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews