Indore News : आबकारी विभाग ने जब्त की 6.90 लाख की अवैध भांग

shahdol news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ अवैध मादक पदार्थों की खरीदी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार इन अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। एक बार फिर आबकारी विभाग द्वारा शहर में अवैध भांग बेचने वालो के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आज 6 लाख 90 हज़ार रुपए की भांग जब्त की गई।

यह है कार्रवाई

बता दें कि आबकारी विभाग द्वारा आज विभिन्न वृत्तों में अवैध भांग बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इसी सिलसिले में मल्हारगंज, रामबाग, बाणगंगा, परदेशीपुरा, पालदा तथा समाजवादी इंदिरा नगर क्षेत्र में सामूहिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 13 प्रकरण पंजीबद्ध कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही के दौरान 345 किलो अवैध गीली भांग एवं उससे निर्मित गोलियां जप्त की गई। अधिकारियो के अनुसार उक्त सामाग्री का बाजार मूल्य लगभग 6 लाख 90 हजार रूपये है।
इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews