Indore News: आपस में भिड़े भाजपा नेता, शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के साथ हुई मारपीट, जानें पूरा मामला

Indore News: आपस में भिड़े भाजपा नेता, शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के साथ हुई मारपीट, जानें पूरा मामला

Indore News: शनिवार की शाम इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के भाजयुमो शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी और विधायक मालिनी गौड़ के भतीजे शुभेंदो गौड़ के साथ सौगात मिश्रा का विवाद हुआ। मिश्रा द्वारा परिवार को लेकर टिप्पणी करने पर कार्यकर्ताओं ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।

घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है। कहा जा रहा है कि विवाद के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भी मौजूद थे। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के ज्ञान जी के ढाबे के पास वैभव पवार, सौगात मिश्रा और अन्य कार्यकर्ता बातचीत कर रहे थे। इस दौरान शहर अध्यक्ष ने प्रदेश मंत्री के बड़े पापा को लेकर कोई टिप्पणी कर दी। जिसके बाद शहर अध्यक्ष की पिटाई प्रदेश मंत्री के भतीजे और अन्य साथियों ने मिलकर कर दी। बीच-बचाव करने आए प्रदेश अध्यक्ष का भी कुर्ता भी फट गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग-अलग किया।

[dgv_vimeo_video id=”835043921″]

भाजपा नेताओं के आपसी विवाद के कारण भंवरकुआं चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों को भाजपा कार्यालय बुलाया गया, लेकिन केवल सौगात मिश्रा ही पहुंचे।

[dgv_vimeo_video id=”835043426″]

[dgv_vimeo_video id=”835043806″]

[dgv_vimeo_video id=”835044335″]

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews