
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत थाने पर दर्ज कराई गई है। घटना को लेकर फरियादी द्वारा पूरे विवरण के साथ आरोपी के खिलाफ पुलिस चंदन नगर में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या है पूरा ममला
बता दें कि 8 वर्षीय मासूम पास में रहने वाली अपनी सहेली के साथ उसके घर खेलने के लिए गई तभी घर में मौजूद आरोपी जिसे मासूम दादा कह कर पुकारती थी। उसने दरवाजा बंद किया और बच्ची के साथ छेड़खानी की घटना की जानकारी परिवार को लगी, तो उन्होंने चंदन नगर थाने पहुंचकर घटना विस्तार से बताई और आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद जाँच शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”946576937″]
