Indore News : मोबाइल और चेन स्नैचिंग मामले में पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

indore police

Indore News : इन्दौर की परदेशीपुरा पुलिस मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए लुटे गए 17 मोबाइल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़ा गया आरोपी अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया करता था।

यह है मामला

बता दें कि इन्दौर शहर में लगातार मोबाइल लूट और चेन स्नेचिंग की घटना सामने आ रही थी जिसको देखते हुए इन्दौर पुलिस लुटेरों को पकड़ने में काफी हद तक सफल भी हो रही है वही इन्दौर की परदेशीपूरा पुलिस ने एक ऐसे मोबाइल लूट करने वाले आरोपी मनोज उर्फ मन्नू को पकड़ने में सफलता हासिल की है। परदेशी पूरा पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना देने वाले आरोपीयो को पकड़ने के लिए पहले तो आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले उसके बाद सीसीटीवी फुटेज से मनोज उर्फ मन्नू के चेहरे से मिलान किया गया वही आरोपी मनोज को थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने मोबाइल लूट की घटना करना कुबूल किया पकडा गया।

[dgv_vimeo_video id=”853379164″]

आरोपी ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि उसने अपने एक साथी विशाल के साथ मिलकर कई मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था बहरहाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लुटे गए 17 मोबाइल जब्त कर आरोपी विशाल की तलाश शुरू कर दी है बहरहाल पुलिस मोबाइल लूट और चेन स्नेचिंग की घटना पर अंकुश लगाने की कोशिश जरूर कर रही है। लेकिन कही न कही बदमाश पुलिस एक कदम आगे नजर आ रहै है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”853379608″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews