
Indore Illegal Weapon News : अवैध हथियारों को लेकर पुलिस लगातार जिले में कार्रवाई कर रही है। अवैध हथियारों के कारोबार पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत इंदौर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की है। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक पिस्टल, एक जिंदा करतूस और एक चाकू के साथ जप्त किए।
यह है पूरा मामला
बता दें कि लसूड़िया थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो युवक बड़वानी हनुमान मंदिर के पीछे स्थित खाली मैदान में हथियार लेकर घूम रहे है। पुलिस ने टीम को भेजकर इन दोनों को घेरकर मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जब इन दोनों युवक की तलाश ली तब उनके पास से एक देशी पिस्तौल और एक कारतूस जप्त किया गया एवं दूसरे के पास से एक चाकू जप्त किया गया पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे पूछताछ की जा रही है कि यह हथियार कहां से लाए थे।

गौरतलब है कि दोनों आरोपी खाली मैदान में बैठकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हो लेकिन सही समय और मौके से पुलिस के हाथ लग गए। जिससे दोनों मनसूबे फेल हो गए।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
