Indore News : प्रॉपर्टी ब्रोकर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Indore News : प्रॉपर्टी ब्रोकर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Indore News :  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम नेता कल बुधवार को इंदौर गौरव दिवस कार्यक्रम में मौजूद थे, पुलिस के आला अधिकारी वीआईपी की सुरक्षा में तैनात थे तो वहीं दूसरी ओर बेख़ौफ़ बदमाशों ने प्रॉपर्टी ब्रोकर की गोली मारकर हत्या कर दी, घटना के बाद से आरोपी फरार है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है

इंदौर मे देर रात प्रॉपर्टी ब्रोकर मोहित पटेल का शव पुलिस को उसकी गाड़ी में मिला, उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी पुलिस को गाड़ी में ही मिली,  घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे दोस्त मोहित को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक मोहित के सीने पर 2 गोलियां लगी है हालांकि हत्याकांड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है मोहित जिस कार में अचानक किसी से मिलने पहुंचा था इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोहित की किसी से कोई पुरानी रंजिश हो सकती है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मोहित जिस कार से गया था उसमें पुलिस को गोली के खोल भी बरामद हुए हैं वहीं मोहित की लाइसेंसी रिवाल्वर भी कार में ही मौजूद थी। फिलहाल पुलिस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है।

[dgv_vimeo_video id=”832172255″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews