Indore News: आंखों मे मिर्ची डालकर गैस एजेंसी संचालक से लूट, घटना CCTV कैमरे में कैद

CCTV

Indore News : इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। चंदन नगर क्षेत्र में गैस एजेंसी संचालक की आंखों में मिर्ची डालकर लाखों रुपए की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी घटना इलाके के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उसी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

चंदन नगर थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के दस्तूर गार्डन के पास की है। दरअसल, जवाहर टेकरी क्षेत्र में गोविंद गुरुनानी की इंडियन गैस की एजेंसी है। शाम को ये अपनी एजेंसी से करीब ढाई लाख रुपए लेकर आए थे। तभी 2 बदमाशो ने आखों में मिर्ची डालकर पैसे से भरा बैग लूट लिया, जिसमें मोबाइल भी रखा था। पूरी घटना मौके पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

बदमाशों की तलाश शुरू

मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और उम्मीद की जा सकती है कि सीसीटीवी के मिले फुटेज समेत अन्य संसाधनों की मदद से आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews