Indore News: दूल्हा बने सैफ अली ने खाया जहर, शादी के सूट में ही ले जाया गया अस्पताल

indore

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर (indore) के चंदन नगर क्षेत्र में रविवार रात (sunday night) उस समय सनसनी फैल गई जब एक दूल्हे (groom) ने जहर (poison) खा लिया। दूल्हे को गंभीर हालत में उपचार के लिए एम.वाय.अस्पताल में भर्ती (admit) किया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । मामले में पुलिस (police) ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल, मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले सैफ अली ने  अपनी शादी वाले दिन ही जहर खा लिया। इसके बाद आनन-फानन चंदन नगर ई सेक्टर निवासी सैफ अली को परिजन उपचार के लिए एम.वाय.अस्पताल लेकर पहुँचे। परिजनों ने अनुसार सैफ अली की शनिवार को ही मल्हारगंज जिंसी क्षेत्र में शादी हुई थी। और रविवार को लाॅकडाउन होने के कारण आज यानी कि सोमवार को रिसेप्शन होना था।

यह भी पढ़ें… कोरोना की तगड़ी गिरफ्त में ‘राम सेतु’ , 45 जूनियर आर्टिस्ट corona पॉजिटिव

दूल्हे के परिजन तौहीद कुरेशी ने बताया कि उनके भाई का निकाह हो चुका है और वलीमा की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक उसके पेट में दर्द शुरू हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। फिलहाल, दूल्हे ने जहर क्यो खाया इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है । मामले में चंदननगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews