Indore News : नौकर ने सूने घर में किया हाथ साफ, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस आरोपी से चोरी किया गया माल रिकवर करने की कवायद कर रही है।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ नौकर ने अपने मालिक के घर में लाखों रुपये की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है और अब चोरी किया गया माल रिकवर करने की कवायद की जा रही है।

थाना तुकोगंज इलाके में रहने वाले फरयादी नरेंद्र मेहता के घर उस वक्त घर के नौकर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया जब फरियादी शादी में गए हुए थे घटना के बाद से ही घर के नौकर पर चोरी का शक था और घटना का सीसीटीवी सामने आने के बाद इस बात से पर्दा पूरी तरह उठ गया कि नौकर ने ही घटना कारित की है और मौके से भाग खड़ा हुआ पकड़े जाने के बाद थाना प्रभारी के अनुसार नौकर को गोवा घूमने जाना था और वो भी गया।

पूछताछ में जुटी पुलिस

तुकोगंज इलाके में घर हुई चोरी को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश करने के लिए उसकसाथी से पूछताछ की गई जिस पर आरोपी का पकड़े जाना आसान हुआ।

1 दिन पहले ही नौकरी पर आया था नौकर

तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि यह नौकर जिसने चोरी की घटना को अंजाम दिया है पहले फरियादी के घर नौकरी कर जा चुका था और घटना वाले 1 दिन पहले ही नौकरी पर आया था। पकड़े गए आरोपी का नाम जितेंद्र मीणा है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1047097864″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews