
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के तिलकनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती को बाइक सवार तीन बदमाश ले जा रहे थे। जिन्हें युवती की साथी ने ही पुलिस और लोगों की मदद से छुड़वाया और आरोपियों को पुलिस के हवाले किया है। मौके से एक आरोपी भाग निकला जिसकी तलाश की जारी है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मामला तिलकनगर थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे के पास का है। जहाँ से युवती के अपहरण के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल दो युवती अपने पुरुष मित्र के साथ एमआईजी थाना क्षेत्र के एक गार्डन ने बैठे थे। तभी तीन आरोपी लक्की, शुभम और संजय मिश्रा पहुंचे और मारपीट कर एक युवती को अपने साथ बाइक पर ले गए। युवती की ही साथी ने पुलिस को इसकी सूचना थी। तब पुलिस और लोगों ने दो आरोपियों लक्की और शुभम को बंगाली क्षेत्र से पकड़ा और युवती को छुड़ाया जबकि एक आरोपी संजय भाग निकला है।
थाना प्रभारी तिलक नगर ने बताया की इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपी संजय की तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”929486816″]
