Indore News : चार लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने दोनो ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ ndps एक्ट के तहत खिलाफ कार्रवाई की है।
indore crime branch

Indore News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इंदौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच और बाणगंगा व लहसुडिया थाना पुलिस ने दो ड्रग्स पेडलारों को अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

एडीशनल डीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर बाणगंगा थाना क्षेत्र के न्यू विजय नगर से एक युवक दिपेश उर्फ मोंटी राजगुरु को घेराबंदी कर पकड़ा गया और जिसकी तलाशी लेने पर 32 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद की गई।

indore news

वहीं दूसरी कार्रवाई में लहसूडिया थाना पुलिस ने एक आरोपी सुभम साहू को गिरफ़्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने पांच ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। दोनो ही मामलों में जप्त की गई अवैध ब्राऊन शुगर की कीमत चार लाख़ रुपए बताई जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”940765518″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews