Indore News : अज्ञात चोरों ने चुराई 3 भैंस, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Indore News : अज्ञात चोरों ने चुराई 3 भैंस, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Indore News : इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सिंहासा गांव में भैंस चोरी होने का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमे घर के बाहर बंधी हुई तीन भैंस चोर चोरी कर के ले गए वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें चोर एक पिकअप वाहन में भैंसों को भरकर ले जा रहे है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि पूरी घटना इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सिंहासा गांव की है जहाँ चोरों ने एक मकान के बाहर बंदी हुई तीन भैंसों को पिकअप वाहन में भर कर देवास की मंडी में ले जाकर बेच दिया वही पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें चोरों द्वारा पिकअप वाहन में तीनों भैंसों को भर कर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे है वही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से गाड़ी नम्बर से गाड़ी मालिक की पहचान कर विशाल नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो विशाल ने एक व्यक्ति पप्पू का नाम और बताया जिसकी तलाश में पुलिस ने सिंहासा के पास विश्नोदा गांव का होना बताया जा रहा है जिसके लिए पुलिस की एक टीम रवाना कर दी गई है वही आरोपियों ने देवास में जिसको भैंसे बेची है पुलिस उनसे पूछताछ करने के बाद आरोपी बना सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”828568276″]

भैंसों का चोरी होना और उनका बिक जाना पुलिस अब इस पहलू पर काम कर रही है कि चोरी की भैंस खरीदने वाले को यदि इस बात की जानकारी थी कि भेस चोरी की है तो तस्दीक के बाद उसे भी आरोपी बनाया जाएगा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”828567608″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews