इंदौर: चोरी पर कोई लाॅकडाउन नहीं, वारदातों का सिलसिला जारी, पुलिस का प्रयास काबिल-ए-तारीफ

इंदौर, चोरी

इंदौर, आकाश धोलपुरे। प्रदेश के इंदौर (indore) में कोविड (covid) का कहर बेतरतीब तरीके से जारी है। बावजूद इसके इंदौर में चोरी (theft) और लूट (robbery) जैसी वारदातों को अंजाम देने से बदमाश नहीं चूक रहे है। इंदौर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां चोर ने एक पेट्रोल पंप (petrol pump) पर पहले चोरी की वारदात को अंजाम दिया और उज्जैन (ujjain) भाग गया और वहां चोरी के रुपयों से एक नई बाइक (bike) खरीद ली। इधर, इंदौर पुलिस (police) ने सीसीटीवी फुटेज को जोड़ते हुए उज्जैन तक अपनी पहुंच बनाई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त कर ली है।

यह भी पढ़ें… इस बैंक का शानदार प्रयास, टीका लगवाने वाले को एफडी पर मिल रहा इतना % अतिरिक्त ब्याज

दरअसल, चोरी की वारदात को जूनि इंदौर थाना क्षेत्र के सांईनाथ पेट्रोल पंप पर अंजाम दिया गया था। जहां एक बदमाश पेट्रोल पंप के केबिन में घुस गया और वहां से उसने रुपयों से भरे बग को चुरा लिया। 6 अप्रैल को बदमाश ने मौका पाकर हजारो रुपये नकदी से भरे बैग पर हाथ साफ करने की घटना को अंजाम दिया था। इधर, इस मामले की शिकायत पेट्रोल पंप मालिक ने जूनि इंदौर थाने पर की थी।हालांकि इस बीच लॉक डाउन लग गया लेकिन पुलिस तफ्तीश में जुटी रही और पुलिस ने युवक के हुलिए के आधार पर एक के बाद एक सीसीटीवी फुटेज की कड़ी को जोड़कर आरोपी का पीछा उज्जैन तक किया जिसके बाद आखिर में सोमवार को पुलिस ने आरोपी युवक को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढे़ं… अविस्मरणीय हैं पिछले साल लॉकडाउन की दुश्वारियां, मजदूरों में डर का माहौल, पलायन तेज

एसपी वेस्ट इंदौर महेशचंद्र जैन ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने उज्जैन जाकर चोरी के रुपयों से बकायदा एक नई बाइक खरीद ली थी जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया। फिलहाल, पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews