इस बैंक का शानदार प्रयास, टीका लगवाने वाले को एफडी पर मिल रहा इतना % अतिरिक्त ब्याज

इस बैंक का शानदार प्रयास, टीका लगवाने वाले को एफडी पर मिल रहा इतना % अतिरिक्त ब्याज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में संक्रमण की रफ्तार को देखने के लिए लोगों को लगातार टीकाकरण (vaccination) के लिए जागरूक किया जा रहा है। केंद्र सरकार (central government) के साथ से सभी राज्यों की सरकार द्वारा लोगों से कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) लगवाने की अपील की जा रही है। वही वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में अजीब तरह की भ्रांतियां फैली हुई है। जबकि वैक्सीन लेने वाले लोगों की तरफ से इसके अच्छे परिणाम की बातें कही जा रही है। इसीलिए अब लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सरकारी क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने नई योजना लांच की है।

दरअसल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने नई जमा योजना लांच की है। जहां जमा पर निर्धारित ब्याज के अतिरिक्त एक चौथाई ब्याज अधिक दिया जाएगा। इम्यून इंडिया डिपॉजिट स्कीम के तहत लोगों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी। बता दे कि यह पहला मौका है जब किसी बैंक द्वारा कोरोना वैक्सीन को जोड़ते हुए ऐसी योजना लागू की गई है।

Read More: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा दावा- जल्द समाप्त होने वाला है अध्याय..

इम्यून इंडिया डिपॉजिट स्कीम नाम से शुरू की गई। इस योजना पर फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दिया जाएगा। वहीं इस मामले में बयान देते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि कोरोना टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए डिपॉजिट स्कीम शुरू की गई है। जिसका नाम है इम्यून इंडिया डिपॉजिट स्कीम। स्कीम 1111 दिनों के लिए लांच की गई है। जिसमें निवेश करने पर 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसद अधिक ब्याज दिया जाएगा।

बता दें कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposit) पर 5.1% ब्याज मिलेगा। वही नई स्कीम (New scheme) के तहत कोरोना टीका (vaccinate) लगवाने वाले को 5.35% की दर से ब्याज का लाभ दिया जाएगा। इसी के साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (central bank of india) ने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में टीकाकरण करें और स्वस्थ जीवन के नियमों का पालन करें। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि सीनियर सिटीजन को भी अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है और यह ब्याज लागू रहेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews