
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 989 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही, आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल, मामला सराफा थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। फिलहाल, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
डीसीपी ने दी ये जानकारी
डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ रिंकू और परस नाम के 2 आरोपियों को पकड़ा था। जिनके पास से 506 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई थी, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने फारुख खान नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 95 लाख रुपए कीमत की नशीली सामग्री जब्त की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से मध्य प्रदेश और राजस्थान के 2 आधार कार्ड से मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है।
पूछताछ जारी
बता दें कि जिले में दिन-प्रतिदिन नशे का कारोबार बढ़ रहा है। जिसपर लगाम कसने के लिए लगातार अभियानें चलाई जा रही है। इसके तहत, पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह उनकी टीम द्वारा प्लान बनाया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्ररंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्रतापगढ़ और राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय है।
[dgv_vimeo_video id=”1022863738″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

