सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना पड़ा महंगा, इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर में सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर दबंगई दिखाने वाले सनद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
Gwalior News

मध्य प्रदेश के इंदौर में सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना एक बदमाश को भारी पड़ गया। दरअसल, तेजाजी नगर पुलिस ने आरोपी सनद को चाकू लहराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह खुलेआम चाकू लहराते और लोगों को डराते-धमकाते नजर आ रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी लगते ही साइबर सेल की टीम को एक्टिव कर दिया गया था और आज उसपर आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

बता दें कि पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम की नज़र जैसे ही इस वीडियो पर पड़ी, तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की गई। कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों की मानें तो आरोपी सनद उर्फ सन्नू पिता महेश जो कि तेजाजी नगर का रहने वाला है, उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। एक बार फिर इस कारनामे के बाद उसे पकड़ लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है है कि इस तरह सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह कानून व्यवस्था के लिए खतरा होने के साथ-साथ आम नागरिकों में दहशत फैलाने की कोशिश भी है। इसलिए ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

आए दिन होती है परेशानी

बता दें कि तेजाजी नगर सहित आसपास के इलाकों में लंबे समय से इस तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां सड़क पर शाम ढलते ही असामाजिक तत्व जमा हो जाते हैं। शराबखोरी और जाम लगाकर बाइक स्टंट करने वाले युवक आए दिन लोगों की परेशानी बढ़ाते हैं। स्थानीय लोगों का यह भी का कहना है कि कई बार मोहल्लों में झगड़े, मारपीट और हथियारबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई दुकानदारों ने भी शिकायत की है कि उनसे दबंग किस्म के लोग वसूली करते हैं।
इसके अलावा, मुख्य सड़कों पर जाम लगना आम समस्या बात हो चुकी है। रोजाना ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews