
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ पुलिस ने आदतन बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने उसके कब्जे से देसी पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस एवं 1 कार जब्त की है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक आदतन बदमाश अवैध हथियार के साथ वारदात करने की नियत से साउथ तोड़ा रावजी बाजार क्षेत्र में घूम रहा है सूचना पर तत्काल क्राइम ब्रांच एवं थाना रावजीबाजार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए स्थान से आरोपी अंकित उर्फ पापा पिता रतनलाल शर्मा निवासी चंद्रभागा, जूनी इंदौर इंदौर को पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से लोडेड 01अवैध फायर आर्म्स (देसी पिस्टल) व 2 जिन्दा कारतूस एवं 01 कार बरामद कर थाना रावजीबाजार इंदौर पर अपराध धारा 25(1)(a),27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
