
Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ 6 से अधिक राज्यों में सक्रिय राजस्थानी बागरिया गिरोह के तीन शातिर चोरों को थाना लसूडिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से तकरीबन दो लाख से ज्यादा का मशरुका जिसमें सोने चांदी के जेवरात मौजूद है पुलिस ने जप्त किया है।
क्या है पूरा मामला
लसूडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत महालक्ष्मी नगर तुलसी नगर स्कीम नंबर 114 एक और दो में पिछले कई सालों से राजस्थान की बागरिया गैंग सक्रिय है और सक्रिय गैंग सूने मकान के ताला तोड़कर चोरी करते हैं और वारदात का अंजाम देने के बाद अलग-अलग राज्यों में भाग जाते हैं इनके गिरोह में तकरीबन 10 से अधिक सदस्य हैं जो मूलतः राजस्थान के अजमेर भीलवाड़ा और केकड़ी जिले के गांव के निवासी हैं।
सूचना मिलने पर लसूडिया थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया और टीम को राजस्थान के लिए रवाना कर दिया एक सप्ताह की कड़ी मेहनत के बाद इंदौर से राजस्थान पहुंची टीम को सफलता मिली और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया पकड़े गए शातिर चोरों से दो लाख से अधिक सोने चांदी के जेवर पुलिस ने जप्त किए है मीडिया से बात करते हुए अभिषेक आनंद ने घटना में शामिल एक ज्वेलर्स जिसे आरोपियों ने माल बेचा था उसे भी आरोपी बनाया गया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”912210887″]
[dgv_vimeo_video id=”912208885″]
