
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहाँ पुलिस ने दो बदमाशों व एक सुनार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चैन को भी बरामद कर लिया गया है साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि गुमास्ता नगर वेंकटेश मंदिर के पास दो अज्ञात बदमाशों ने गले से चेन झपट ली थी। जिसमें पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले थे, उसी के बाद लुटेरे की पहचान की थी। जिसके बाद चंदन नगर पुलिस ने चेन स्नेचर को पकड़ने में सफलता हासिल की जिनमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने पुलिस को देखकर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी थी, जिसे पुलिस ने तैरकर पकड़ लिया है, वहीं पुलिस ने दोनों बदमाशों के साथ चोरी की चेन खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को लेकर खुलासा किया कि इंदौर के अलावा और भी अन्य शहरों में घटना को अंजाम देना कुबूल किया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”914135496″]
