Indore पुलिस ने की कार्रवाई, केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को किया गिरफ्तार

Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Indore News : इंदौर में कुछ दिन पहले एक युवक ने आईआईटी कैंपस में स्थित केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया के सामने आरोपी को पेश किया गया और इस बारे में जानकारी ग्रामीण एसपी ने दी है। आरोपी ने अपनी नौकरी न मिलने की नाराजगी में यह धमकी दी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही, आरोपी को कानून के तहत उचित सजा दी जाएगी।

जानें पूरा मामला

दरअसल, 20 जुलाई को आईआईटी सिमरोल के आधिकारिक मेल अकाउंट पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। इस मेल में भेजने वाले ने धमकी दी थी कि वह आने वाले 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर आईआईटी कैंपस सिमरोल में स्थित केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ा देगा। इसके बाद, आईआईटी के सुरक्षा अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सिमरोल पुलिस को सूचित किया। वहीं, पुलिस ने तुरंत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल एक्शन मोड में आ गई और तुरंत छानबीन शुरू की। पुलिस और साइबर सेल ने संबंधित मेल आईडी के बारे में जांच की, जिससे पता चला कि मेल इंदौर से भेजा गया था। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मेल भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ जारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी का नाम चेतन पिता प्रदीप सोनी है, जो 30 साल का है और अमृत कुंज कॉलोनी, एरोड्रम रोड का निवासी है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एमसीए (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) किया है और वर्ष 2022 में उसने पीएमसी केंद्रीय विद्यालय में नौकरी के लिए आवेदन किया था। जब उसका सिलेक्शन नहीं हुआ, तो वह नाराज हो गया। इसी नाराजगी के चलते उसने सभी को डराने के मकसद से धमकी भरा मेल भेजा था। फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”994002514″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews