इंदौर पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 2 लोगों को किया गिरफ्तार

lasudia thana

Indore News : इंदौर की लसूडिया पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। जहाँ महालक्ष्मी नगर जैसी बड़ी कॉलोनियों के सूने मकान में सेंध मारकर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि इसके पूर्व भी झोन 2 की पुलिस टीम ने इसी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने कई खुलासे किए थे। इस बार गिरफ्तार किए गए आरोपियों से लाखों रुपए का माल भी बरामद किया गया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि झोन 2 के एडीसीपी अमरेंन्द्र सिंह ने बताया कि बांगड़िया गिरोह राजस्थान का एक शातिर चोर गिरोह है। राजस्थान प्रदेश में एक जिले में बांगड़िया गांव बसा है। जहां के प्रत्येक घर के सदस्य चोरी की वारदातों में शामिल रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उन्हीं की पूछताछ और निशानदेही पर पुलिस ने इस बार दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा उमराव पिता लादूजी लोहार उम्र 53 वर्ष निवासी गीता कॉलोनी विजय नगर जिला ब्यावर राजस्थान वहीं दूसरे आरोपी का नाम है सांवरा पिता बद्री बांगड़िया 27 वर्ष निवासी गांव बगराई थाना भीनाय जिला केकड़ी राजस्थान बताया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”916732284″]

लसूडिया पुलिस के इस सराहनीय कार्य में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही लगभग 6 लाख रुपए से ज्यादा का माल भी बरामद किया गया है। इसमें सोने चांदी के जेवरात एवं कुछ नगदी शामिल है। पकड़े गए बदमाश बांगड़िया गांव से ताल्लुक रखने वाले अपने ही एक परिचित सुनार के यहां चोरी किए हुए सोने के आभूषणों को गंलवा कर ठोस रूप में इकट्ठा कर अपने पास रख लेते हैं। ठोस सोने को समय आने पर बेच देते हैं राजस्थान के इस बंगडिया गिरोह ने लगभग 6 से ज्यादा प्रदेशों में अपना आतंक मचा रखा है। सिर्फ इंदौर पुलिस ने ही इस अंतरराज्यीय बांगड़िया गिरोह मैं सेंध मारी है,और अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और आगे भी पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”916732050″]

[dgv_vimeo_video id=”916732425″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews