इंदौर पुलिस की अपराधियों को चेतावनी, पर्व में डाला खलल तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

इंदौर पुलिस की अपराधियों को चेतावनी, पर्व में डाला खलल तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

INDORE NEWS : आगामी त्यौहारो को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला, आमजन में सुरक्षा की भावना व सभी पूरे हर्षोल्लास से त्यौहार मनाएं इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, पुलिस आम लोगों के बीच पहुँची।

अधिकारी भी रहें शामिल 

इंदौर पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर राकेश गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इन्दौर अमित सिंह द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शहर में शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाए इसी को मद्देनजर रखते हुए इंदौर पुलिस को पूर्ण मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिये गए है।

मुस्तैद रहा बल 

गणेशोत्सव, डोल ग्यारस, मिलादुन्नबी ईद, अनंत चतुर्दशी आदि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, आमजन में सुरक्षा की भावना व पूरे हर्षोल्लास से त्यौहार मनाएं इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए थाना खजराना क्षेत्र में RAF का बल, रिजर्व बल व अनुभाग के पुलिस बल के साथ पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 अभिनव विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह, सहायक पुलिस उपायुक्त खजराना कुंदन मंडलोई व अनुभाग के थाना प्रभारियों सहित खजराना के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इंदौर पुलिस द्वारा त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए सभी थाना क्षेत्रों कड़ी नजर रखी जा रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews