
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस ने पिछले लंबे समय से फरार 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि चारों आरोपियों के नाम सचिन, अशोक, जितेंद्र और नाना पटवारी है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। वहीं, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2017 में किसान आंदोलन के दौरान चारों ही आरोपी बनाए गए थे। जिनपर 307 का प्रकरण इन पर दर्ज है। बता दें कि चारों ही स्थाई वारंटी है जिन्होंने पुलिस के सामने खुद को सरेंडर किया।
[dgv_vimeo_video id=”880795873″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

