इंदौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

indore police

Indore News : ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदौर की परदेशीपुरा थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुवे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 22 ग्राम ब्राऊन शुगर जप्त की है।

यह है पूरा मामला

थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध युवक थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिए घूम रहे हैं मुखबिर की सूचना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने नंदीग्राम ग्राउंड एनटीसी कलाली के पास घेराबंदी कर तीन युवको को हिरासत में लिया और तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ 22 ग्राम ब्राऊन शुगर जप्त हुई।

[dgv_vimeo_video id=”887290143″]

पकड़े गए आरोपियों में अशरफ निवासी अंबेडकर नगर नीमच, फिरोज़ निवासी मूलचंद मार्ग नीमच, शुभम निवासी कुलकर्णी भट्टा इंदौर होना बताया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आगे की पूछताछ में जुटी हुई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”887291713″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews