नए साल पर हुडदंग या अपराध किया तो रात कटेगी जेल में, शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले तो होगा लाइसेंस निरस्त, गाइड लाइन जारी

एसीपी अमित सिंह ने बताया ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के लाइसेंस निरस्त करने के साथ उनके वाहन भी जब्त किए जायेंगे। अगर ड्रिंक एंड ड्राइव में नाबालिग बच्चे पाए जाते हैं तो उनके माता पिता यानि जिसके नाम पर भी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन होगा उनका लाइसेंस निरस्त करने
new year celebration

Indore News : नए साल को अब कुछ ही दिन बचे हुए है जिसको लेकर पुलिस द्वारा खासे इंतज़ाम किए गए है एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने मीडिया को पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर तैयार की गई गाइड लाइन के बारे में जानकारी दी।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया दो दिन बाद पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा रहेगा अगर किसी ने हुड़दंग किया  तो उससे पुलिस सख्ती से निपटेगी, एसीपी अमित सिंह ने बताया कि पुलिस ने नए साल को लेकर पुख्ता इंतजाम कर लिए है , प्रयास ये रहेगा कि इंदौर निवासियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।

चप्पे चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस 

उन्होंने बताया पिछले साल के अनुभव को देखा जाए तो नए साल में रोड एक्सीडेंट की घटना, मारपीट की घटना हुई है इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देश है कि किसी भी तरह वारदात टॉलरेंस को लेकर पुलिस सड़कों पर नजर आएगी । आयोजन स्थल , पब ,क्लब , रिसॉर्ट और जहा भी पार्टी ऑर्गेनाइज हो रही है वह भी पुलिस मौजूद रहेगी।

गुंडों को पहले ही भेजा जायेगा जेल 

एसीपी ने बताया गुंडे बदमाशों पर भी पहले से ही कार्रवाई  की जाएगी और उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर ब्रीथ एनलाइजर भी बुलवाए गए जो कि ब्लेक स्पॉट पर लगाए जा रहे है, पुलिस की गाडियां भी लगातार पेट्रोलिंग करती हुई नजर आएंगी ।

नाबालिग वाहन चलाता मिला तो माता पिता का ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त  

अमित सिंह ने बताया ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के लाइसेंस निरस्त करने के साथ उनके वाहन भी जब्त किए जायेंगे। अगर ड्रिंक एंड ड्राइव में नाबालिग बच्चे पाए जाते हैं तो उनके माता पिता यानि जिसके नाम पर भी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन होगा उनका लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। नए साल के उत्सव को लेकर हुड़दंगियों द्वारा आम आदमी को परेशानियां ना हो इसके लिए पुलिस कमर कस चुकी है।

[dgv_vimeo_video id=”1042614926″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews